वजन कम करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए? | Fruits for Weight Loss

Fruits for Weight Loss: वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में फलों को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं।


Fruits for Weight Loss in Hindi: आजकल अधिकतर लोग अपना वजन घटाने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। वे जिम में घंटों तक पसीना बहाते हैं, खाना-पीना कम कर देते हैं। लेकिन खाना-पीना कम करने से आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। इसलिए आपको हमेशा हेल्दी तरीके से ही वजन घटाना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में तरह-तरह के फलों को शामिल कर सकते हैं। रोजाना फल खाने से वेट लॉस (Fruits for Weight Loss) में मदद मिलती है, साथ ही आप हमेशा स्वस्थ और हेल्दी भी रहते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं वजन घटाने के लिए कौन-कौन से फल खाए जा सकते हैं।

apple for weight loss

1. सेब- Apple for Weight Loss in Hindi

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सेब शामिल कर सकते हैं। सेब में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। 223 ग्राम सेब में करीब 116 कैलोरी और 5.4 ग्राम फाइबर पाया जाता है। दरअसल, सेब खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती है और ओवरइटिंग नहीं होती है। इसलिए सेब वेट लॉस में असरदार हो सकता है।

2. अंगूर-Grapes for Weight Loss in Hindi

अंगूर भी वजन घटाने में फायदेमंद हो सकता है। अंगूर में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। रोजाना भोजन से पहले अंगूर खाने से आपका वजन कम होने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही अंगूर में विटामिन सी भी होता है। विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमारियों से दूर रखता है। अंगूर को सलाद के रूप में खाया जा सकता है। यह फैट और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। 

3. ब्लूबेरी-Blueberry for Weight Loss

आप अपनी वेट लॉस डाइट में ब्लूबेरी फल को भी शामिल कर सकते हैं। आधे कप ब्लूबेरी में सिर्फ 42 कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, मैंगनीज और फाइबर भी पाया जाता है। अगर आप ब्लूबेरी खाते हैं, तो इससे आपको लंबे समय तक भूख महसूस नहीं होगी। साथ ही ब्लूबेरी खाने से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और सूजन भी कम करने में मदद मिल सकती है। आप ब्लूबेरी का सेवन दही के साथ मिलाकर कर सकते हैं। आप चाहें तो ब्लूबेरी का सलाद भी खा सकते हैं।

4. कीवी-Kiwi Fruit for Weight Loss 

कीवी फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही कीवी में कैलोरी कम पाई जाती है, जो वेट लॉस में मदद करता है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना कीवी खाना शुरू कर सकते हैं। कीवी आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है, साथ ही संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।   

5. संतरे-Orange for Weight Loss in Hindi

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में संतरा शामिल कर सकते हैं। संतरे में विटामिन सी और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। संतरे में विटामिन सी अधिक होता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। वेट लॉस करने वाले लोग अपनी डाइट में संतरे का जूस पी सकते हैं। या फिर संतरे को सलाद के रूप में खा सकते हैं।  

pears for weight los

6. नाशपाती-Pears for Weight Loss 

नाशपाती कैलोरी कम, पानी और फाइबर अधिक मात्रा में पाया है। कम कैलोरी, अधिक पानी और फाइबर का कॉम्बिनेशन वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में नाशपाती को जरूर शामिल करें। इससे आप हाइड्रेट भी रहेंगे।

Fruits for Weight Loss in Hindi: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सेब, संतरा, अंगूर, ब्लूबेरी, नाशपाती और कीवी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

Sushil Kumar

i am Sushil founder of this blog .YtTechSushil.in is a website to provide tips related to Blogging, SEO, Social Media, Business Idea, Marketing Tips, Make Money Online, Education, Interesting Facts, Top 10, Life Hacks, Marketing, Review, Health, Insurance, Loan and Internet-related Tips. यदि आप भी अपना Content इस Blog के माध्यम से publish करना चाहते हो तो कर सकते हो. इसके लिए Join Myhindiexam Page Open करें. आप अपना Experience हमारे साथ Share कर सकते हो. धन्यवाद ! facebook twitter youtube instagram Dm me Whatsapp

Post a Comment

Hello Friends Agar aapko mera yah post pasand aaya hai to ise shere kariye.

Previous Post Next Post