ट्विटर के ऑटो कैप्शन फीचर को इनेबल करना बहुत आसान है। इसे ऑन करने के बाद आप वॉइस ट्वीट को सुने बिना ही उसके बारे में जान जाएंगे।
Twitter ने हाल में वॉइस ट्वीट के लिए कैप्शन फीचर रोल आउट किया है। ट्विटर का Voice Tweets फीचर यूजर्स को ऑडियो के साथ ट्वीट करने की सुविधा देता है। ऑडियो फाइल के साथ यूजर्स की प्रोफाइल फोटो भी आती है। ट्विटर ओपन करने के बाद होम पेज पर स्क्रॉल करते समय अगर यूजर ऑडियो ट्वीट को प्ले करना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं। उस पर प्ले करने के बाद स्क्रीन पर नीचे की तरफ मिनमाइज होकर एक विंडो आ जाएगी। Also Read - Twitter ने ग्लोबली लॉन्च किया Location Spotlight फीचर, जानें इसके खास फायदे
यूजर्स वॉइस ट्वीट के लिए ऑटोमैटिक कैप्शन फीचर भी ऐड कर सकते हैं। इससे उन्हें ट्वीट में दिए गए ऑडियो को सुनने की जरूरत नहीं होगी। वे कैप्शन पढ़कर भी उसके बारे में जान पाएंगे। यह फीचर तब बहुत काम आता है, जब आप बाहर होते हैं। अगर आपने अभी तक इस फीचर को यूज नहीं किया है तो परेशान न हों। यहां पर Twitter के ऑटो कैप्शन फीचर को यूज करने का पूरा तरीका बताया गया है। आइये, जानें।
Twitter के ऑटो कैप्शन फीचर का ऐसे करें यूज
बहरे लोगों या सुनने में अक्षम यूजर्स के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने इस फीचर को जुलाई में रोल आउट किया था। बात दें कि अप्रैल में टिकटॉक ने भी वीडियो के लिए ऑटोमैटिक कैप्शन फीचर लॉन्च किया था। ट्विटर का कैप्शन फीचर अच्छी तरह से काम करता है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इस फीचर का यूज कर सकते हैं।
- Twitter के ऑटो कैप्शन फीचर को इनेबल करने के लिए सबसे पहले उस ट्वीट को सिलेक्ट करें, जिसके लिए ऑटो कैप्शन इनेबल करना चाहते हैं।
- प्लेबैक को पॉज और रिज्यूम करने के लिए वॉइस ट्वीट के थंबनेल पर क्लिक करें।
- अब वॉइस ट्वीट विंडो पर राइड साइड में सबसे ऊपर दिए CC बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही कैप्शन आपने सामने स्क्रीन पर आने लगेंगे।
बता दें कि जब आप एक वॉइस नोट रिकॉर्ड करते हैं तो उसके लिए कैप्शन अपने आप जेनरेट हो जाता है।